Rajasthan News: अमित शाह के भाषण से गरमाया कन्हैया लाल हत्याकांड, वसुंधरा राजे पहुंची गवाह से मिलने

Rajasthan News: राजस्थान में उदयपुर का कन्हैया लाल हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। उदयपुर में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कन्हैया लाल का मुद्दा उठाए जाने और उस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पलटवार के बाद इस हत्याकांड की चर्चा प्रदेश में फिर शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह राजकुमार शर्मा से मुलाकात की है। आपको बता दें उन्हें हाल ही में ब्रेन हेमरेज हुआ था और उन्हें मदद की जरूरत थी।

उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर हैं। वसुंधरा राजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भी शामिल हुई थी। राजे ने कन्हैया लाल हत्याकांड की गवाह राजकुमार शर्मा, उनकी पत्नी और बच्चों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैं राजकुमार शर्मा की हालत देखना चाहती थी। सरकार ने अब तक उनकी क्या मदद की है। अगर उन्हें अपने बच्चों की शादी में किसी मदद की जरूरत होगी तो हम उनकी मदद करेंगे। राजकुमार शर्मा को दो बार ब्रेन हेमरेज हो चुका है। वह बिस्तर पर हैं। आपको बता दे राजकुमार शर्मा कन्हैयालाल की उनके काम में मदद करते थे और वह कन्हैया लाल की हत्या के बाद से तनाव में हैं।

vasundhara raje

अमित शाह के बयान से गरमाया कन्हैया लाल का मुद्दा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कन्हैया लाल हत्याकांड के गवाह राजकुमार शर्मा के घर जाने से एक दिन पहले ही उदयपुर में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को उठाया था। अमित शाह ने जनसभा के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। यह तो एनआईए थी। जिसने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उदयपुर में झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस ने घटना के महज चार घंटे में और उपयोग को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि ओपन एंड शट केस में चार्जशीट फाइल होने में भी इतना समय क्यों लगा और आरोपियों को अब तक सजा क्यों नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+