Rajasthan News: जयपुर का वकील पिछले दस दिन से लापता, हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा- तलाशने के लिए क्या किया ?

Rajasthan News : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 अगस्त से एक वकील लापता है। वकील के लापता होने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस केस में गृह सचिव, जयपुर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी दक्षिण सहित अन्य अधिकारियों से सवाल पूछा है कि वकील को तलाशने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए हैं। न्यायाधीश पंकज भंडारी और न्यायाधीश भुवन गोयल की खंडपीठ ने माला शर्मा की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर यह आदेश दिया।

वकील को दी जा चुकी जान से मारने की धमकी

अधिवक्ता विजय दत्त शर्मा ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता के पति नरेन्द्र 12 अगस्त को लापता हो गए। याचिकाकर्ता के पति ने अपनी कृषि भूमि के अवैध बेचान को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ अजमेर के अराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ये आरोपी उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। ऐसे में उन्हें अंदेशा है कि आरोपियों ने उसके पति का अपहरण कर बंधक बना लिया है। याचिकाकर्ता की ओर से 13 अगस्त को मुहाना थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में तथ्यों की जानकारी देने के बावजूद पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस इस मामले में तलाश नहीं कर पाई है।

narendra sharma

बार एसोसिएशन ने की उच्च स्तरीय कमेटी गठित की मांग

हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद कोर्ट ने भी इस केस में सरकारी वकील से कहा कि इस मामले में दर्ज गुमशुदगी का रिकॉर्ड पेश करें। जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टि भुवन गोयल की खंडपीठ ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए जाए कि वह महिला के पति को बरामद कर अदालत में पेश करें। गौरतलब है कि दी बार एसोसिएशन जयपुर ने भी पुलिस कमिश्नर से लापता वकील की तलाश करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने मांग की है।

बकौल पुलिस तलाश जारी है

इस मामले में डीसीपी साऊथ योगेश गोयल का कहना कि शर्मा की तलाश जारी है। टीम लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज और कैमरों की जांच की जा रही। इसके साथ ही साथ आश्रय स्थलों में भी छानबीन की जा रही और नजर बनाई हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+