Rajasthan News : प्रदेश में महंगाई राहत कैंप का शुरू, सीएम गहलोत ने लाभार्थियों को सौंपा गारंटी कार्ड

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर की ग्राम पंचायत महापुरा से महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ किया। सीएम गहलोत ने महिला लाभार्थियों का पात्रता अनुसार योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपा।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जयपुर की ग्राम पंचायत महापुरा से 'महंगाई राहत कैंप' का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला लाभार्थियों का पात्रता अनुसार योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपा। सीएम गहलोत से संवाद करते हुए लाभार्थियों ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें महंगाई की मार से राहत के साथ आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है। मुख्यमंत्री ने कैंप के उद्घाटन के साथ ही प्रशासन गांवों के संग अभियान और योजनाओं पर आधारित स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि 'सर आप वेरी गुड हो'। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कैंप के माध्यम से 500 रूपए में गैस सिलेंडर और 100 और 2000 यूनिट तक प्रतिमाह निशुल्क बिजली उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिलेगी।

लाभार्थियों को सौंपे गैस सिलेंडर

सीएम गहलोत ने भांकरोटा स्थित गैस एजेंसी पहुंचकर मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर सौंपे। वहां उन्होंने उपस्थित लोगों से महंगाई राहत कैंपों में पंजीकरण करवाने की अपील की। मुख्यमंत्री को गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि महंगाई राहत कैंपों के प्रचार-प्रसार के साथ ही उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं की सिलेंडर बुकिंग में इजाफा हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 2000 स्थाई महंगाई राहत कैम्प जिला प्रशासन द्वारा राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान तथा प्रत्येक नगरीय वार्ड में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ 2 दिवसीय महंगाई राहत कैम्प का आयोजन हो रहा है। इस प्रकार 11283 ग्राम पंचायतों एवं 7500 वार्डों में कैलेण्डर के अनुसार 2 दिवसीय कैम्पों का आयोजन होगा। इन कैम्पों मेें रजिस्ट्रेशन तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड के वितरण के लिए पर्याप्त काउंटर लगाए गए हैं।

प्रदेशवासियों को मिलने लगी महंगाई से राहत

मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैंप के उद्घाटन समारोह में आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश महंगाई व बेरोजगारी की मार से जूझ रहा है। आमजन को घर चलाना तक मुश्किल हो गया है। ऎसे में प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए 10 जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ने और तुरंत लाभ पहुंचाने के लिए यह कैंप शुरू किए गए हैं।

कैंप में हर वर्ग को आर्थिक और सामाजिक संबल

सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 1 करोड़ लोगों को प्रतिमाह न्यूनतम 1000 रूपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसानों को 2000 यूनिट तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है। साथ ही यूनिवर्सल हेल्थ केयर की संकल्पना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निशुल्क इलाज, 10 लाख रुपए का मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, महात्मा गांधी नरेगा योजना में 100 दिवस का काम पूरा करने पर लाभार्थियों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन को संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालकों को लम्पी रोग से मृत दुधारू पशुओं के लिए प्रति गाय 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति पशुपालक अधिकतम 2 दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रूपए का बीमा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को हर माह निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की प्रतिभाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 100 मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक गंगा देवी, गोपाल मीणा, जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+