Rajasthan News: उद्योग मंत्री शंकुतला रावत ने ली रीको अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जानिए वजह
राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने मंगलवार को उद्योग भवन में रीको के इकाई प्रभारियों के साथ विभाग से संबंधित बजट धोषणाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक ली है।

Rajasthan News: राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास हेतु खोले जा रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्रो, फिनटेक पार्क आदि के विकास को गति दे जिससे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के औद्योगिक विकास के सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर हो सके। इसके लिए सरकार द्वारा रीको को किसी भी प्रकार के संसाधनो की कमी नही आने दी जाएगी। मंत्री रावत मंगलवार को उद्योग भवन में रीको के इकाई प्रभारियों के साथ विभाग से संबंधित बजट धोषणाओं की प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रो में चल रहे सिविल कार्यो, एमनेस्टी स्कीम की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये आवश्यकतानुसार रीको के क्षेत्रो को बढाया जाए। इसके लिए रीको को भूमि की कमी नहीं आने दी जाएगी। उद्योग मंत्री ने वर्षा ऋतु को मध्यनजर रखते हुए रीको क्षेत्रो में वृक्षारोपण करने, आधारभूत सुविधाओ के विकास, अग्निशमन यंत्रो एवं सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मंत्री रावत ने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की बजट धोषणाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने, औद्योगिक संघो के साथ नियमित बैठक कर उनके द्वारा उठाए गए मुद्दो पर कार्यवाही के निर्देश दिए उन्होंने डा. बीआर अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओ का लाभ अधिकतम पात्रों तक पहुंचाने के लिए जिलो में कार्याशालाओ के आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने कहा कि विभाग औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बनाए हुए है। इसके लिए लगातार नीतियों को अपडेट किया जा रहा है। जिससे अधिकमत लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सके। बैठक में रीको के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी और इकाई प्रभारी उपस्थित रहें।












Click it and Unblock the Notifications