Rajasthan News: फल एवं मसाला बगीचे की स्थापना के लिए मिलेगा अनुदान, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के किसानों को फल एवं मसाला बगीचे की स्थापना पर अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के लिए 23.79 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
फल एवं मसाला बगीचे लगाने का मिलेगा प्रोत्साहन
इस निर्णय से किसानों को फल एवं मसाला बगीचे लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वर्ष 2023-24 में 7609 हैक्टेयर क्षेत्र में फल बगीचे के लिए 22.40 करोड़ रुपए तथा 2527 हैक्टेयर क्षेत्र में मसाला बगीचे के लिए 1.39 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें 17.24 करोड़ रुपए की राशि राज्य कृषक कल्याण कोष एवं 6.55 करोड़ रुपए की राशि राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से वहन की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications