Rajasthan News: सचिन पायलट कल सीकर जिले के दौरे पर, अजीतगढ़ में करेंगे किसान सम्मेलन को संबोधित
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजीतगढ़ में सुबह 11 बजे किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पायलट के किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है।
खेल मैदान में होगा किसान सम्मेलन
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजीतगढ़ के खेल मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें सीकर, श्रीमाधोपुर और नीम का थाना से सचिन पायलट के हजारों समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। पायलट इस किसान सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियां गिना सकते हैं। पायलट के किसान सम्मेलन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां की है।













Click it and Unblock the Notifications