Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने चंद्रयान 3 की सफलता की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर बधाई दी है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत ने रखा चांद पर कदम, अंतरिक्ष के क्षेत्र में रचा स्वर्णिम इतिहास चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक होने पर देशवासियों को हार्दिक बधाई। ये देश को गौरवान्वित करने वाला पल है। मैं ISRO के समस्त वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी के वर्षों का परिश्रम आज सफल हुआ। जय हिंद'













Click it and Unblock the Notifications