Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झारखंड के देवघर दौरे पर, आजमन को गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मोदी सरकार के 9 साल के उपलक्ष्य में आयोजित महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत झारखंड के देवघर के दौरे पर रही। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मोदी सरकार के 9 साल के उपलक्ष्य में आयोजित महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत झारखंड के देवघर के दौरे पर रही। यहां उन्होंने अभियान के तहत मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें एक ऐसी सरकार बनानी है, जो खुद का नहीं, देश का विकास करें। जो खुद का नहीं, लोगों का पेट भरें। जो खुद के लिए नहीं, देश की जनता के लिए सोचे। जो खुद का नहीं, देश का भला करें और यह सिर्फ नरेंद्र मोदी जी की NDA सरकार ही कर सकती है। आज मोदी सरकार के 9 साल के उपलक्ष्य में आयोजित महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत झारखंड के देवघर के दौरे पर रही। यहां के नागरिकों को भाजपा सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितैषी कार्यों की जानकारी दी तथा सभा को संबोधित किया।'













Click it and Unblock the Notifications