Rajasthan News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दिव्यांगों को वितरित की स्कूटी, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को जयपुर में दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को जयपुर में दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि ''परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई।' जयपुर में दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित करने का अवसर प्राप्त हुआ। दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से हमारी भाजपा सरकार ने हमेशा महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। राजस्थान के दिव्यांग भाई-बहनों को अनेकों जटिल प्रमाण पत्रों से मुक्ति दिलाने के लिए हमारी सरकार ने UDID कार्ड की व्यवस्था की थी, जिसका वितरण ग्राम, ब्लॉक, जिला स्तर पर किया गया। यह दिव्यांग लोगों के सत्यापन का एकल राष्ट्रीय दस्तावेज था, जिससे उन्हें केन्द्रीय व राज्य स्तरीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा सका। इतना ही नहीं हमारी सरकार ने दिव्यांग कोष का भी गठन किया था, जिससे शारीरिक रूप अक्षम भाई-बहनों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।'












Click it and Unblock the Notifications