Rajasthan News: भरतपुर के सैदपुरा में उप तहसील का गठन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर जिले के सैदपुरा में नवीन उप तहसील के गठन को मंजूरी दी है। इस नवसृजित उप तहसील में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त तथा 8 पटवार मण्डल शामिल होंगे।
कार्यों के निष्पादन में होगी सुविधा
सीएम गहलोत के इस निर्णय से आमजन को राजस्व संबंधी प्रकरणों के लिए उप तहसील संबंधी कार्य निष्पादन में सुविधा होगी। सैदपुरा की जिला मुख्यालय से दूरी 32 कि.मी तथा मूल तहसील मुख्यालय से 13 किमी है। ऐसे में अब उन्हें लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने 15 जून 2023 को भरतपुर दौरे के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications