Rajasthan News: प्रदेश के 1.15 लाख से अधिक घरों में पहुंचाई जाएगी बिजली, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में 1 लाख 15 हजार 383 अविद्युतिकृत घरों को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युतीकृत करने के लिए मंजूरी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में 1 लाख 15 हजार 383 अविद्युतिकृत घरों को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युतीकृत करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। ये घर सौभाग्य योजना की समाप्ति के उपरांत विद्युतीकरण से वंचित रह गए थे। इसमें 322.61 करोड़ रुपए की लागत आएगी। विद्युतीकृत होने वाले घरों में बाड़मेर जिले के 41 हजार 396, जोधपुर जिले के 20 हजार 993, जैसलमेर जिले के 16 हजार 853, बीकानेर जिले के 14 हजार 458, चूरू जिले के 6379, जालौर जिले के 5368, सिरोही जिले के 4981, हनुमानगढ़ जिले के 2057, श्रीगंगानगर जिले के 1675 तथा पाली जिले के 1223 घर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications