Rajasthan News: सीएम गहलोत से धाकड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर जताया आभार, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत से धाकड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर धरणीधर कल्याण बोर्ड के गठन पर आभार जताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'धाकड़ समाज के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से श्री धरणीधर कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया गया। यह बोर्ड प्रदेश में धाकड़ समाज की स्थिति का जायजा लेकर समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस फैसले पर भगवान धरणीधर के उपासक इस समाज द्वारा प्रदत्त सद्भाव का आभारी हूँ।'













Click it and Unblock the Notifications