Rajasthan News: भरतपुर के नगर से आए प्रतिनिधिमंडल ने सीएम गहलोत का जताया आभार, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
प्रदेश के भरतपुर जिले के नगर क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर प्रदेशभर में चलाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उनका आभार जताया।

Rajasthan News: भरतपुर के नगर क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर प्रदेशभर में चलाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई तथा बेरोजगारी की मार से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन हो रहा है। राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति इन राहत कैम्पों के लाभ से वंचित ना रहे। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस दौरान नगर पालिका सीकरी में महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर विधायक वाजिब अलि, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications