Rajasthan News: अशोक गहलोत के कामकाज के भरोसे विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जानिए पार्टी की चुनावी रणनीति
राजस्थान में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। पार्टी प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कामकाज पर भरोसा जताएगी। पार्टी ने पायलट की भूमिका को लेकर नई रणनीति तैयार की है।
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर दावा खेलेगी। पार्टी विधानसभा चुनाव सीएम अशोक गहलोत के काम के भरोसे लड़ेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की इस रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस गहलोत सरकार के कामकाज की बदौलत भाजपा से मुकाबला करेगी। साथ ही अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में भी राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। पार्टी सूत्रों के माने तो पिछले कुछ महीनो से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हैं। महंगाई राहत कैंप के जरिए हुए आमजन से सीधे मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी को मुख्यमंत्री के इन दोनों का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है। पार्टी ने हाल ही में एक सर्वे कराया है। जिसमें प्रदेश की जनता ने गहलोत सरकार के कामकाज पर भरोसा जताया है।
हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस
कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद खासा उत्साह है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान को लेकर भी कांग्रेस उत्साहित मानी जा रही है। कर्नाटक में केंद्र सरकार के तमाम दखल के बावजूद स्थानीय मुद्दों को लेकर जिस तरह से कांग्रेस ने क्लीन स्वीप लिया है। पार्टी इस मुद्दे पर राजस्थान में भी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। चर्चा है कि कांग्रेस राजस्थान में भी स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। केंद्र सरकार के मुक्त योजनाओं से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के मामले पर पार्टी ने हाल ही में दावा किया है कि तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के बावजूद राजस्थान की सेहत पूरी तरह से ठीक है। आपको बता दें कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल में मिली जीत के बाद सस्ते सिलेंडर सस्ती बिजली के साथ ही महिलाओं को हर महीने इनकम जैसे वादे किए हैं।

कांग्रेस में सीएम गहलोत के कामकाज का बोलबाला
कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कामकाज का आंकलन कर रही है। पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्यशैली को लेकर जबरदस्त चर्चा है। मुख्यमंत्री गहलोत के पक्ष में यह बात भी कही गई है कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में पूरी ताकत लगाई है। सूत्रों की माने तो पार्टी में यह चर्चा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सबसे ज्यादा प्रचार-प्रसार उन्होंने ही किया था। राजस्थान में एक पुल का नाम भी भारत जोड़ो रखा गया। ऐसे में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्थिति मजबूत हुई है। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उन पर गांव खेलने को तैयार है। प्रदेश में चल रहे गहलोत पायलट के विवाद को खत्म करने के लिए पार्टी ने सचिन पायलट के लिए नई भूमिका तलाशना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की नई टीम में पार्टी सचिन पायलट को बड़ी भूमिका दे सकती है। बता दें कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की नई टीम का गठन जल्दी ही होना है।












Click it and Unblock the Notifications