Rajasthan News : सीएम गहलोत ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, फसल खराबे में राहत के लिए नियम बदलने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर नए नियमों में एसडीआरएफ से किसानों को मिलने वाली सहायता राशि को पीएम फसल बीमा योजना में समायोजन को समाप्त करने का आग्रह किया है।

किसानों को नहीं मिल रही समय पर सहायता
सीएम गहलोत ने लिखा कि समायोजन के नियम से पहले एसडीआरएफ के तहत किसानों को त्वरित रूप से आर्थिक सहायता दी जा सकती थी। नए नियम से किसानों को समय पर सहायता न मिलने से एसडीआरएफ का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नए नियमों को विलोपित कर एसडीआरएफ के तहत मिलने वाली सहायता को एक तात्कालिक सहायता के रूप में दिया जाना चाहिए। साथ ही सीएम गहलोत ने पत्र में लिखा कि नए नियम में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ में किसानों को फसल खराबे से मिलने वाली राहत को मात्र 2 हेक्टेयर की जोत तक सीमित किया गया है। राजस्थान में विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में किसानों की औसत जोत का आकार इससे बड़ा होने के कारण फसल खराबे के लिए उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किसानों को वास्तविक नुकसान के आधार पर एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ में सहायता प्रदान करने के लिए 2 हेक्टेयर की सीमा में वृद्धि करने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications