Rajasthan News: महंगाई को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा- 'अन्य राज्य हमारी नकल कर रहे'
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महंगाई को लेकर अन्य राज्य राजस्थान की नकल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में 450 रुपए का सिलेंडर कर दिया और प्रधानमंत्री को भी 200 रुपए कम करने पड़े। मैं प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि आप गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए करें। अगर राज्य सरकार कर सकती है तो केंद्र क्यों नहीं। वहां नोट की कमी है। RBI उनके पास में है। जब जाओ नोट छाप लो। हमें तो लोन देने के लिए भी आपसे पूछना पड़ता है। मैं बिना केंद्र सरकार की अनुमति के एक लाख रुपए का भी लोन नहीं ले सकता।
राज्य सरकारें कर रही राजस्थान की नकल
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत में जो काम हमने किए हैं। वह हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ है। हर राज्य सरकार आज राजस्थान की नकल कर रही है। वहां पर जो योजनाएं नहीं है। वह राज्य सरकारी ला रही है। मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर 450 का कर दिया। भले ही दबाव में दम कम किए हो। लेकिन किया तो है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सिलेंडर के दाम में 200 रुपए कम करने पड़े। इस दौरान सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री से गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए करने की मांग की।

जब राज्य सरकार कर सकती है तो केंद्र क्यों नहीं कर सकता
सीएम गहलोत ने कहा कि जब राज्य सरकार सिलेंडर के दाम कम कर सकती है तो केंद्र सरकार क्यों नहीं कर सकती। केंद्र के पास पैसों की क्या कमी है। हमें तो लोन लेने के लिए भी आपको पूछना पड़ता है। आपको जानकारी होनी चाहिए मैं एक लाख रुपए का भी लोन नहीं ले सकता केंद्र सरकार की अनुमति के बिना। ऐसे कानून होते हैं। अगर राज्य सरकार लोन लेती है तो अनुमति लेकर लेती है। ऐसे कानून होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications