Rajasthan News: प्रदेश में चुनावी माहौल को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा-'राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर नहीं'
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक है। गांवों में लोग कह रहे हैं कि कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है और सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। राजस्थान में लोग सभी योजनाओं का स्वागत कर रहे हैं। राजस्थान में पहली सरकार है जिसके खिलाफ कोई लहर नहीं है।
टिकटों को लेकर लोगों में उत्साह
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा बहुत लंबे समय बाद पहली बार हुआ है जब पीसीसी चीफ ने सभी पीसीसी सदस्यों को यह जिम्मेदारी दी है कि आप जमीन पर जाकर असेसमेंट तैयार करें। उनका असेसमेंट आ गया। उसके अलावा भी प्रदेश में जितने भी विधानसभा क्षेत्र हैं। उसमें भी सबसे राय ली जा रही है। बहुत ही स्मूथली तरीके से काम किया जा रहा है। इसके अलावा लोकसभा के सचिव आए हुए हैं। उनका अलग फीडबैक है। सर्वे का काम अलग से चल रहा है। हर तरीके से काम किया जा रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी जब भी बैठेगी बहुत सोच समझकर फैसला करेगी। टिकटों को लेकर अंतिम फैसला सीईसी करेगी। लोगों में उत्साह है। वह आपके सामने हैं।

सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकम्पेंसी नहीं
सीएम गहलोत ने कहा कि आप किसी भी गांव में चले जाइए। आपको कहीं भी एंटी इंकम्बेंसी नहीं दिखेगी। सरकार के विरोध में कोई लहर नहीं है। राजस्थान में सबसे बड़ा पॉइंट यह है कि सरकार की योजनाओं का लोग स्वागत कर रहे हैं। जहां सरकारें चलती हैं। वहां थोड़ा बहुत विरोध होता ही है। लेकिन राजस्थान पहला ऐसा राज्य है। जहां सरकार का कोई विरोध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications