Rajasthan News: सीएम गहलोत ने गृहलक्ष्मी गारंटी योजना को लेकर कही बड़ी बात, कहा- 'सरकार में आने पर लागू करेंगे'
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के नारी शक्ति को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के फैसले पर अमल करते हुए कांग्रेस सरकार आने पर गृहलक्ष्मी गारंटी योजना लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'मैंने ये निश्चय किया है कि 2030 तक राजस्थान को देश का नंबर 1 राज्य बनाना है। लेकिन ऐसा करने के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी है। इसके लिए आज @PriyankaGandhi जी ने राजस्थान की महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए एक नई पहल की है। गृह लक्ष्मी गारंटी। हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रूपए दिए जाएंगे। कांग्रेस के चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही गृह लक्ष्मी गारंटी योजना की शुरूआत की जाएगी।'













Click it and Unblock the Notifications