Rajasthan News: सीएम गहलोत ने किया शांति एवं अहिंसा निदेशालय के लोगो का विमोचन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति एवं अहिंसा निदेशालय के लोगो का विमोचन किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर विमोचन करते हुए कहा कि शांति एवं अहिंसा की राह पर चलते हुए राजस्थान का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। अब शांति एवं अहिंसा विभाग और निदेशालय द्वारा गांधी जी के सिद्धांतो और उनके जीवन दर्शन को घर-घर पहुंचाने का सबसे बड़ा कार्य किया जा रहा है। इससे युवा पीढ़ी सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश के विकास में अहम योगदान निभाएगी।

गांधी जी के विचारों को घर-घर पहुंचा रहा विभाग

इस अवसर पर निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा, गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, शांति एवं अहिंसा विभाग के शासन सचिव नरेश ठकराल सहित कार्मिक हाकम अली, कृष्ण कुमार जाखड़, श्यामलाल गोयल, आलोक नारायण माथुर, हेमलता शर्मा, विजय गुप्ता, किशन कुमार स्वामी, रमेश सिंह, मंजू सक्सेना, नीरज शर्मा, घनश्याम गुर्जर भी उपस्थित रहे।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+