Rajasthan News: सीएम गहलोत ने भाजपा के संकल्प पत्र पर उठाए सवाल, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के संकल्प पत्र पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'BJP के संकल्प पत्र में वादा- सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों एवं संविदाकर्मियों को आयुष्मान भारत योजना में कवर करेंगे यानी अगर BJP सरकार में आई तो RGHS बंद होगा। आयुष्मान भारत में सिर्फ 5 लाख रुपये का बीमा अस्पताल में भर्ती होने पर ही मिलता है और OPD एवं दवाइयां फ्री नहीं हैं। हमारी RGHS योजना में OPD, IPD, दवाएं सब फ्री है. संविदाकर्मियों के लिए 25 लाख का चिरंजीवी बीमा निशुल्क है। इस संकल्प पत्र में OPS का भी जिक्र नहीं है जो इनकी मंशा को दिखाता है। फैसला आपका।'













Click it and Unblock the Notifications