Rajasthan News: सीएम गहलोत ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुशलक्षेम पूछी, अस्पताल जाकर की मुलाकात
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल जाकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर उनका कुशलक्षेम जानने दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे।अस्पताल में सुक्खू जी के परिजनों से भेंट की। उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'













Click it and Unblock the Notifications