Rajasthan News: सीएम गहलोत ने मणिपुर में राजस्थानी छात्रों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मणिपुर में लगातार जारी हिंसा के कारण राजस्थान में पढ़ाई कर रहे वहां के विद्यार्थियों को कोई परेशानी आए तो वो संबंधित जिले के जिला कलेक्टर कार्यालय या 181 को अपनी समस्या बता सकते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'मणिपुर में लगातार जारी हिंसा के कारण राजस्थान में पढ़ाई कर रहे वहां के विद्यार्थियों को कोई परेशानी आए तो वो संबंधित जिले के जिला कलेक्टर कार्यालय या 181 को अपनी समस्या बता सकते हैं। यह शिक्षण संस्थानों एवं हम सभी राजस्थानियों की जिम्मेदारी है कि मुश्किल परिस्थितियों में अपने घर से दूर हमारे सभी मणिपुरी भाई-बहनों की मदद करें। राजस्थान सरकार इस कठिन परिस्थिति में आपके साथ है।'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications