Rajasthan News: सीएम गहलोत ने दी अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए मताधिकार के उपयोग का प्रण लेकर इस अवसर को सार्थक बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अतः हमारी लोकतंत्र के संरक्षण व सशक्तीकरण की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर बाबा साहेब, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व नव भारत के शिल्पी श्री जवाहरलाल नेहरू जी के स्वप्न को मूर्त रूप देने के संकल्प के साथ मताधिकार के उपयोग का प्रण लेकर इस अवसर को सार्थक बनाएं।'













Click it and Unblock the Notifications