Rajasthan News: सीएम गहलोत ने मालवीय नगर में किया चुनाव प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मालवीय नगर में कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस गारंटी यात्रा का सफर, आज रात पहुंचा मालवीय नगर। पुष्पहार, पताका और करतल ध्वनियों ने 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' को अपना समर्थन प्रदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा जी को जनता ने गारंटी से मत का आशीर्वाद देने की मंशा जाहिर की।'













Click it and Unblock the Notifications