Rajasthan News: कांग्रेस के लोकसभा ऑब्जर्वर्स की बैठक में शामिल हुए सीएम गहलोत, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में AICC लोकसभा ऑब्जर्वर्स की बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में AICC लोकसभा ऑब्जर्वर्स की बैठक में कांग्रेस महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल व चीफ ऑब्जर्वर श्री मधुसूदन मिस्त्री के साथ सहभागिता की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक विमर्श किया।'













Click it and Unblock the Notifications