Rajasthan News: सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से मांगी गारंटी, कहा- 'हमारी सरकार की योजनाएं बंद नहीं करेंगे'

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गारंटी मांगी है। सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी को यह गारंटी देनी चाहिए कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आती है तो कांग्रेस सरकार की स्कीमों को बंद नहीं किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि इस गारंटी को देने के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह अधिकार है कि वे यहां आए और वोट मांगे। सीएम गहलोत जयपुर के बिड़ला सभागार में मिशन 2030 के लिए जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस एमपी और छत्तीसगढ़ में जीत रही है। राजस्थान में मुकाबला है।

उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ के दौरों पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के बार-बार राजस्थान आने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता सब समझती है। प्रधानमंत्री जी मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि अगली बार जब आप आए तो आप आजकल गारंटी देते हैं। एक गारंटी दीजिए कि यदि सूबे में आपकी सरकार आएगी तो हमारी सरकार की कोई योजना बंद नहीं होगी। जो कानून बने हैं बने रहेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार ने 25 लख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं पुरानी पेंशन योजना बहाल करने जैसे अहम फैसले किए हैं। जबकि केंद्र सरकार क्यों नहीं कर रही है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी हमसे ज्यादा बड़ी होती है। सीएम गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी का राजस्थान आकर चुनाव प्रचार करने का अधिकार तब बनता है। जब वह इस बात की गारंटी ले की राजस्थान में भाजपा की सरकार आएगी तो ओपीएस लागू रहेगा। हमने जो कानून बनाए हैं। वह लागू रहेंगे। जो योजनाएं शुरू की है वे लागू रहेगी।

ashok gehlot

केंद्र सरकार से राजस्थान की योजनाएं लागू करने की मांग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री देश में मार्केटिंग के गुरु हैं। यह मैं कह सकता हूँ। उनकी भाषा उनकी शैली उनके बोलने का तरीका आप जानते हो क्या। हमने जो कदम उठा लिए हैं। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें केंद्र में लागू करें। फिर आपका राजस्थान आने के लिए हम आपका स्वागत करते हैं। कहिए कि आप राजस्थान सरकार ने जो जन कल्याणकारी फैसले लिए हैं। उन्हें हमने केंद्र में लागू कर दिए हैं। फिर यहां आकर वोट माँगिएगा और कहिएगा कि कोई भी वादा जो यहां किया गया। सरकार ने यहां जो फैसला किया एक भी फैसला हम बंद नहीं करेंगे। यह विश्वास आप जनता को दिलाकर फिर यहां आकर वोट मांगिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+