Rajasthan News : सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के सामने फिर उठाया ईआरसीपी का मुद्दा, सामने से लगे मोदी-मोदी के नारे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाथद्वारा में पीएम मोदी के सामने एक बार फिर ईआरसीपी और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। पीएम मोदी ने नाथद्वारा में 5500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Rajasthan News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद 5500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब भाषण देने पहुंचे तो मंच के सामने से मोदी-मोदी की नारेबाजी होने लगी। इस पर पीएम मोदी ने खुद इशारा कर लोगों से शांत रहने को कहा।
सीएम गहलोत ने किया पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत
पीएम मोदी के नाथद्वारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हेलीपैड पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम मैं संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि हम पिछड़ रहे हैं। लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। एक गांव से दूसरे गांव की दूरियां लंबी है। राजस्थान की योजनाओं में पानी बिजली पहुंचाते हैं और योजनाएं पहुंचाते हैं। सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री के सामने ईआरसीपी का मुद्दा भी उठाया। सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ईआरसीपी को लेकर मध्यस्थता कराएं। उन्होंने कहा कि आपने दो बार रिपीट भी किया था कि उसी भावना के साथ आगे बढ़ाएं। केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन को भी आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राइट टू सोशल सिक्योरिटी और राइट टू हेल्थ एक्ट बनाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक मंच पर सभी बैठे हैं। लोकतंत्र में विचारधारा की लड़ाई है और हम सभी को बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का सम्मान भी होना चाहिए।
गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाषण देने पहुंचे तो मंच के सामने से मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। इससे पीएम मोदी असहज हो गए। उन्होंने इशारा करते हुए लोगों को ऐसा करने से रोका। जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाषण पढ़ रहे थे। तब भी मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब आईपीएल मैच देखने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गए तो उन्हें मोदी-मोदी के नारों का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications