Rajasthan News : मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ हादसे पर व्यक्त की संवेदना, जानिए क्या बोले सीएम गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ के बहलोल नगर इलाके में भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान हादसे पर संवेदना जताई है। सीएम गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ के बहलोल नगर इलाके में भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। सीएम गहलोत ने ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है। उन्होंने मिग-21 के पायलट एवं अन्य घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए हादसे में 3 लोगों की मृत्यु दुखद है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा से नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications