Rajasthan News: भाजपा के केंद्रीय नेता करेंगे राजस्थान में चुनाव प्रचार, जानिए पूरा कार्यक्रम

Rajasthan News: भाजपा के केंद्रीय नेता राजस्थान में चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक दिवसीय प्रवास पर 16 नवंबर को श्रीगंगानगर आएंगे। इस दौरान वे लालगढ़ जाटान हवाई पट्टी से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2ः45 पर सादुलशहर पहुंचेगे और चूनागढ़ में भाजपा प्रत्याशी गुरवीर सिहं बराड़ के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम खट्टर श्रीगंगानगर विधानसभा में दुर्गा मंदिर पर भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी के समर्थन में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5ः30 बजे हैलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

नितिन गडकरी 16 को जयपुर में करेंगे रोड शो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 16 नवंबर को जयपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11ः55 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में झोटवाड़ा विधानसभा के भरत अपार्टमेंट गांधी नगर पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे बस्सी विधानसभा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 4ः30 बजे विद्याधर नगर भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी के कार्यालय पहुंचकर वहां से रोड-शो में भाग लेंगे। इसके बाद शाम को विद्याधर नगर के आरसी पैराडाइज में विधानसभा सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करेंगे।

smriti irani

सीएम योगी आदित्यनाथ कोटा, बूंदी और अजमेर में करेंगे जनसभा

यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आगामी 16 नवंबर को कोटा, बूंदी और अजमेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सुबह 11 बजे कोटा के पीपल्दा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बूंदी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर बाद अजमेर के केेकड़ी, पुष्कर और किशनगढ़ पीटीएस में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

स्मृति ईरानी सिविल लाईन्स में जनसभा और महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 16 नवंबर को एक दिवसीय प्रवास पर जयपुर आएंगी। इस दौरान वे सुबह 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। जहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 1ः30 बजे सिविल लाईन्स विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दोपहर 3ः20 पर सिविल लाईन्स में महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+