Rajasthan News: जयपुर में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के 13 खण्ड कार्यालयों, जोधपुर में नवीन डाक बंगले तथा जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 88.60 करोड़ की मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 13 खण्ड कार्यालयों, जोधपुर में नवीन डाक बंगले तथा जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 88.60 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से जयपुर स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का निर्माण भी होगा। इसमें 53.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। साथ ही जोधपुर में 14 करोड़ रुपए की लागत से नए डाक बंगले का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश के नारायणपुर, तारानगर, बसेडी, फागी, मण्डरायल, चिड़ावा, जायल, सुल्तानपुर, सुजानगढ़, कठूमर, रामगढ़, वैर एवं नाथद्वारा स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के 13 नवीन खण्ड कार्यालयों का निर्माण होगा। इनमें 20.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन तीनों ही कार्यों पर वर्ष 2023-24 में 35 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+