Rajasthan News : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 11 अप्रैल की परीक्षाएं अब 13 अप्रैल को, जानिए क्यों बदली तिथि
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली सैकण्डरी व्यावसायिक विषयों और सीनियर सैकण्डरी चित्रकला एवं प्रवेशिका संस्कृतम-द्वितीय विषय की परीक्षाएं अब 13 अप्रैल गुरूवार को होंगी।

Rajasthan News : राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार 11 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली सैकण्डरी व्यावसायिक विषयों और सीनियर सैकण्डरी चित्रकला एवं प्रवेशिका संस्कृतम-द्वितीय विषय की परीक्षाएं अब 13 अप्रैल गुरूवार को होंगी। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केन्द्रों पर सुबह 8.30 बजे से आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष में 11 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications