Rishabh Pant ने खुद नहीं छोड़ी थी कप्तानी, LSG ने जबरन छीनी थी कमान? इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी आई सामने

IPL 2026, Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के समाप्त होते ही क्रिकेट गलियारों से इस साल का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। आईपीएल 2026 के फाइनल से ठीक दो दिन पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जो आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया था कि ऋषभ पंत के अनुरोध पर उन्हें कप्तानी से मुक्त किया गया है, वह कहानी पूरी तरह सच नहीं है।

छीनी गई थी पंत से कप्तानी? (IPL 2026, Rishabh Pant)

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने खुद कप्तानी नहीं छोड़ी थी, बल्कि टूर्नामेंट में टीम के बेहद खराब प्रदर्शन और अंक तालिका में सबसे नीचे (10वें स्थान पर) रहने के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें पद से हटा दिया था। कप्तानी से हटाए जाने के बाद पंत ने फ्रेंचाइजी में खुद को अंडरवैल्यूड महसूस किया, जिसके कारण उन्होंने लखनऊ का साथ छोड़ना ही बेहतर समझा। महज दो सीजन में ही 27 करोड़ रुपये के इस सबसे महंगे खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी का यह रिश्ता अब पूरी तरह टूटने की कगार पर है।

Rishabh Pant 1

पंत की दिल्ली वापसी, कुलदीप जाएंगे लखनऊ

इस कड़वाहट के बाद अब ऋषभ पंत के पुराने घर यानी दिल्ली कैपिटल्स (DC) में लौटने का रास्ता साफ हो गया है। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, जहां वे पहले 8 सीजन खेल चुके हैं। दिल्ली में वापसी के लिए पंत अपनी 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस में बड़ा पे-कट लेने को भी तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फ्रेंचाइजीस के बीच एक बड़े ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। इसके तहत ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे, जबकि दिल्ली के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा बनेंगे।

27 करोड़ की भारी कीमत पर आए थे पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन यह जुड़ाव आंकड़ों के लिहाज से उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। लखनऊ की टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही और इस सीजन में आखिरी पायदान पर रही। कप्तानी के दबाव के बीच पंत के निजी प्रदर्शन पर भी लगातार सवाल उठे। उन्होंने एलएसजी के लिए खेले 28 मैचों में 135.7 के औसत स्ट्राइक रेट से केवल 581 रन बनाए, जो उनकी क्षमता से काफी कम थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+