Rajasthan News : प्रदेश में खुलेंगे 203 नए उपस्वास्थ्य केन्द्र, सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना गहलोत सरकार की प्राथमिकता रही है। आमजन को गांव में ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Rajasthan News : राजस्थान के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना गहलोत सरकार की प्राथमिकता रही है। आमजन को गांव में ही चिकित्सा एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में 203 नये उपस्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने हेतु वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति जारी कर दी गयी है।
सीएम गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2022-23 की क्रियान्विति में 203 नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की पदों सहित स्वीकृति जारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण कार्य हेतु 30-30 लाख रुपए स्वीकृत करने के साथ ही प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक-एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 203 नए पद भी स्वीकृत किये गए हैं। उन्होंने बताया कि नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्रों के खोले जाने से आसपास के नागरिकों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ अपने घर के नजदीक ही मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications