Rajasthan News: भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने की सीएम गहलोत की खुलकर तारीफ, पार्टी ने दी हिदायत

Rajasthan News: राजस्थान में जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की जाने का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना राजा महाराजाओं से करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने समाज पर बड़ा उपकार किया है। सीएम गहलोत ने जोधपुर शहर के चांदपोल क्षेत्र में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए 4.75 करोड रुपए की स्वीकृति दी थी। विधायक सूर्यकांता व्यास इसके लिए लगातार प्रयासरत थी। सीएम द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद समाज के लोग विधायक का आभार जताने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सीएम गहलोत की खुलकर तारीफ की। विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने के बाद पार्टी में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक सूर्यकांता व्यास को चुनावी साल में ऐसे बयानों से दूर रहने की हिदायत दी है।

सीएम गहलोत को लेकर यह बोली विधायक

विधायक सूर्यकांता व्यास ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है। जो पहले के जमाने में राजा महाराजा किया करते थे। अब मुख्यमंत्री ने किया है। 4 करोड़ 75 लख रुपए का बजट दिया है। कुलदेवी की यह मूर्ति काफी ऐतिहासिक है। जिसको देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। कई बार टूरिस्ट कहते भी हैं कि जगह छोटी है। परेशानी होती है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने सरकार किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सूर्यकांता व्यास एक दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार सार्वजनिक मंच से भी सूर्यकांता व्यास की तारीफ कर चुके हैं। सीएम गहलोत सार्वजनिक मंच से कई बार कह चुके हैं कि सूर्यकांता व्यास से उनके आत्मीय रिश्ते मुख्यमंत्री बनने से पहले के हैं।

surykanta vyas

जोधपुर की सूरसागर से लगातार विधायक हैं सूर्यकांता व्यास

भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास 85 साल की उम्र में राजनीति में सक्रिय है। वह अब तक सात बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। जिसमें 6 बार जीत दर्ज करते हुए वे सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक है। उन्हें राजस्थान की सियासत में वसुंधरा राजे के गुट का नेता माना जाता है। सूर्यकांता व्यास पुष्करणा समाज से आती हैं। यह समाज जोधपुर जिले की तीन विधानसभा सीटों को प्रभावित करता है। सूरसागर में पुष्करणा समाज की जनसंख्या निर्णायक मत मानी जाती है। इसके अलावा जोधपुर शहर और फलौदी विधानसभा क्षेत्र में भी इस समाज की बड़ी भूमिका है। फलौदी से पिछली बार कांग्रेस ने पुष्करणा समाज के महेश व्यास को टिकट दिया था। पार्टी अगर विधायक सूर्यकांता व्यास के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है तो इन सीटों पर ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी का खतरा है।

सीएम गहलोत ने खेला पॉलिटिकल कार्ड

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस फैसले को लेकर सियासी गलियां में चर्चा है। सीएम गहलोत ने पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी मंदिर के लिए बजट स्वीकृत कर पॉलिटिकल कार्ड खेला है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने पिछले महीने जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम गहलोत से मुलाकात की थी। सीएम गहलोत के पैर में चोट लगने पर वे उनका स्वास्थ्य जानने पहुंची थी। इस मुलाकात के दौरान ही विधायक सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कुलदेवी मंदिर के लिए बजट मांगा था और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट स्वीकृति का मानस बना लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+