Rajasthan News: बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में बनेगा सभागार, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सभागार का निर्माण होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।
विद्यार्थियों की प्रतिभा में आएगा निखार
सीएम गहलोत के इस निर्णय से विभिन्न शैक्षणिक, अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में सुगमता होगी। साथ ही विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा में निखार आएगा। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 11 हजार नियमित एवं 14 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है।

देखिए राजस्थान के विधायकों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/elections/rajasthan-mlas-list/












Click it and Unblock the Notifications