Rajasthan News: प्रदेश के 45 विद्यालयों में खोले जाएंगे कृषि संकाय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों के 45 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही इन विद्यालयों में व्याख्याता के 45 पद सृजित किए जाने की भी स्वीकृति दी गई है।
प्रत्येक विद्यालय में लगेंगे कृषि के व्याख्याता
प्रस्ताव के अनुसार प्रति विद्यालय कृषि व्याख्याता का एक पद सृजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2021-22 में राज्य के विज्ञान संकाय वाले 600 राजकीय विद्यालयोें में कृषि संकाय खोले जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में 525 विद्यालयों में कृषि संकाय खोले जाकर कृषि व्याख्याता के 525 पद पूर्व में ही सृजित किए जा चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications