Rajasthan News : अजमेर जिले के केकड़ी में खुलेगा अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

अजमेर जिले के केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खुलेगा। सीएम गहलोत ने कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खुलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में कुल 7 तहसीलें जिनमे केकड़ी, सावर, सरवाड़, अराई, भिनाय, नसीराबाद, मसूदा शामिल हैं। 68 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 283 पटवार मंडल तथा 528 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। सीएम गहलोत के इस फैसले से आमजन को स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक कार्यों को करवाने में सुगमता आएगी। सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+