Rajasthan News : प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प में 3.89 करोड़ लोगों को मिले गारंटी कार्ड, जानिए पूरी योजना
समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने की मंशा के साथ आयोजित किए हो रहे महंगाई राहत कैम्प कामयाबी के साथ अपना सफ़र तय कर रहे हैं। महंगाई से राहत पहुंचाने के इस सफर में लोग जुड़ते जा रहे हैं।

Rajasthan News : राजस्थान में समाज के हर तबके को लाभ पहुंचाने की मंशा के साथ आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प कामयाबी के साथ अपना सफ़र तय कर रहे हैं। महंगाई से राहत पहुंचाने के इस सफ़र में लोग जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ ही गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण का आंकड़ा 3.89 करोड़ के पार पहुंच चुका है। जबकि लाभान्वित परिवारों की संख्या भी 85.87 लाख से अधिक हो चुकी है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 29.97 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 52.91 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 5.39 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 57.19 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 30.07 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.63 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 28.80 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 43.03 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 69.23 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 69.23 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications