Rajasthan News: राजस्थान में खुलेंगे 278 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर 278 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोलने की स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत ने इन केन्द्रों के लिए 556 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की है।
पंचायत स्तर पर पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा
प्रस्तावित प्रत्येक पशु चिकित्सा उपकेन्द्र पर एक-एक पशुधन सहायक एवं जलधारी का पद सृजित होगा। इस तरह कुल 278 पशुधन सहायक एवं 278 जलधारी की भर्ती की जाएगी। सीएम गहलोत के इस फैसले से ग्राम पंचायत स्तर पर पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।













Click it and Unblock the Notifications