Rajasthan News: झालावाड़, बूंदी और बांसवाड़ा में सिंचाई के लिए 156.13 करोड़ स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान में गहलोत सरकार सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य करा रही है। सीएम गहलोत ने जल संसाधन विभाग से संबंधित 5 विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर विकास कार्य करा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल संसाधन विभाग से संबंधित 5 विकास कार्यों हेतु 156.13 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस राशि से झालावाड़ जिले में राजगढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना में फव्वारा पद्धति के विकास कार्य, घुघवा लघु सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा गागरीन सिंचाई परियोजना में आवश्यक सिंचाई सुविधा के कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही बूंदी जिले में उतराना माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना में निर्माण कार्य तथा बांसवाड़ा जिले के कूपड़ा गांव में अनास नदी पर एनिकट का निर्माण कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+