राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास व MLA महेश जोशी हेल्थ प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते नजर आए
जयपुर, 2 मई। पूरा राजस्थान कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में है। प्रदेश में शनिवार को 17 हजार 652 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 160 को जान गंवानी पड़ी है।कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन लागू है। इस बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की कथनी और करनी में अंतर का मामला सामने आया है।

राजस्थान सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को पूरी ऑक्सीजन नहीं दी। यह बात खुद भाजपा नेता भी मान चुके हैं। इधर, खुद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ही कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं। दरअसल, परिवहन मंत्री प्रतात सिंह खाचरियावास, विधानसभा में मुख्य सचेतक व हवामहल सीट से विधायक महेश जोशी शनिवार को हैरिटेज नगर निगम के पार्षद मनोज मुदगल के बेटे की शादी में शामिल हुए थे।
कांग्रेस के ये दोनों ही नेता हेल्थ प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते नजर आए। शादी में मंत्री व विधायक बिना मास्क के नजर आए। दोनों ने ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। ये नेता दूल्हा-दुल्हन के पास बिना मास्क लगाए फोटो सैशन करवाते भी दिखे।
शादी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए थे, जो वायरल हो के बाद हटा लिए गए। दो मई को राजस्थान भाजपा ने अपने टवीटर हैंडल पर मंत्री व विधायक द्वारा हेल्थ प्रोटोकॉल तोड़ने की तस्वीर शेयर कर लिखा है कि 'राजस्थान की अजब सरकार की गजब कहानी।












Click it and Unblock the Notifications