Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगाई हैट्रिक, जानिए कितने मत मिले

Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। लगभग सभी सीटों पर चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं। जोधपुर में बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव जीत गए हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 1 लाख 14 हजार मतों से जीत हांसिल की है। गजेंद्र सिंह शेखावत को 690486 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा को 583680 वोट मिले हैं।

राजस्थान में जोधपुर को हॉट सीट माना जा रहा था। इस सीट को लेकर जनता में दिलचस्पी थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से मौजूदा सांसद भी थे। कांग्रेस ने इस बार गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा था। चुनाव से पहले दोनों नेताओं ने अपनी जीत के दावे किए थे। जोधपुर को मारवाड़ की राजनीति का गढ़ भी माना जाता है।

gajendra singh shekhawat

गजेंद्र सिंह शेखावत इस सीट पर तीसरी बार चुनाव मैदान में है और उन्होंने हैट्रिक लगाया है। खास बात यह भी है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही राजपूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। जोधपुर की जनता ने अपने सांसद को चुन लिया है।

आपको बता दें कि साल 2014 और 2019 में गजेंद्र सिंह ने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। अभी वह केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर की जनता ने एक बार फिर से सांसद चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+