Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: भीलवाड़ा से जीत के करीब भाजपा के दामोदर अग्रवाल, जानिए मतों का अंतर
Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ रहे हैं। राजस्थान में बीजेपी ने 14 और कांग्रेस गठबंधन ने 11 सीट पर बढ़त बनाई हुई है। राजस्थान में बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी सीपी जोशी को चुनाव हराया है।
भीलवाड़ा में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। दोपहर 1:45 बजे तक दामोदर अग्रवाल करीब 3 लाख 41 हजार वोटो से आगे हो गए। इस खुशी में उनके निवास स्थान सहित जिला भाजपा कार्यालय पर पटाखे छोड़कर और ढोल नगाड़े बजाकर जस्ट बनाया गया।

भीलवाड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। कांग्रेस से यहां डॉक्टर सीपी जोशी चुनाव मैदान में थे तो बीजेपी ने दामोदर अग्रवाल को मैदान में उतारा था। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को हुए मतदान में भीलवाड़ा में 60. 37 प्रतिशत मतदान हुआ था।
भीलवाड़ा लोकसभा के अंतर्गत कुल आठ विधानसभा क्षेत्र है। इनमें से छह विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं। एक में कांग्रेस और एक में निर्दलीय विधायक है। आसींद से भाजपा के जब्बर सिंह सांखला, मांडल से भाजपा के उदयलाल भड़ाना, सहाड़ा से भाजपा के लादू लाल पिपलिया, शाहपुरा से भाजपा के लालाराम बैरवा, जहाजपुर से भाजपा के गोपीचंद मीणा, मांडलगढ़ से भाजपा के गोपाल लाल शर्मा, भीलवाड़ा से निर्दलीय अशोक कुमार कोठारी और हिंडोली से कांग्रेस के अशोक चांदना विधायक है।
आपको बता दें कि साल 2014 और 2019 में भीलवाड़ा से सुभाष बहेड़िया लगातार दो बार चुनाव जीते थे। 2014 में उन्होंने 2 लाख 46 हजार 264 मतों से जीत हांसिल की थी। सुभाष बहेड़िया ने कांग्रेस के अशोक चांदना को चुनाव हराया था।












Click it and Unblock the Notifications