राजस्थान निकाय चुनाव 2019 : मुखिया की कुर्सी पर भाजपा 13, कांग्रेस 35 और एक जगह निर्दलीय, जानिए 49 निकायों का पूरा रिजल्ट

जयपुर। राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में 49 निकायों में से कांग्रेस ने 35, भाजपा ने 13 और एक जगह निर्दलीय ने मुखिया बनाने में सफलत रहे हैं। मंगलवार सुबह नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के महापौर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव किया गया। निंबाहेड़ा, मकराना और रूपवास में कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष तीन दिन पहले ही चुने जा चुके थे।मंगलवार को शेष 46 निकायों के अध्यक्षों के लिए वोटिंग हुई।

Rajasthan Local Body Elections 2019 Complete Results

राजस्थान के दो बड़े नगर निगम बीकानेर और उदयपुर में भाजपा ने जीत हासिल की है। बीकानेर नगर निगम में भाजपा की सुशीला कंवर मेयर बनी। वहीं उदयपुर में भाजपा के गोविंद सिंह टांक ने जीत हासिल की है। वहीं भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस ने जीत हासिल की। बीकानेर में पहली बार कोई महिला मेयर बनी है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस आगे रही। इससे पहले हुए नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस के खाते में प्रदेश के 961 वार्ड और भाजपा के खाते में 737 वार्डों की जीत आई है।

जानिए कहां कौन चुना गया

निकाय क्षेत्र और विजेता
बीकानेर नगर निगम सुशीला कंवर (भाजपा)
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद संदीप शर्मा (कांग्रेस)
निंबाहेड़ा नगर पालिका सुभाष चन्‍द्र शारदा (कांग्रेस)
रावतभाटा नगर पालिका दीपिका तिल्लानी (कांग्रेस)
चूरू नगर परिषद पायल सैनी (कांग्रेस)
राजगढ़ नगर पालिका रजिया (कांग्रेस)
गंगानगर नगर परिषद करुणा चांडक (कांग्रेस)
सूरतगढ़ नगर पालिका ओमप्रकाश (कांग्रेस)
हनुमानगढ़ नगर परिषद गणेशराज बंसल (कांग्रेस)

जैसलमेर नगर परिषद हरिवल्लभ कल्ला (निर्दलीय)
ब्यावर नगर पालिका नरेश कुमार (भाजपा)
पुष्कर नगर पालिका कमल किशोर (भाजपा)
अलवर नगर परिषद बीना गुप्ता (कांग्रेस)
भिवाड़ी नगर परिषद शीशराम तंवर (कांग्रेस)
बांसवाड़ा नगर परिषद जैनेंद्र त्रिवेदी (कांग्रेस)
छबड़ा नगर पालिका कैलाश चंद जैन (भाजपा)
उदयपुर नगर पालिका गोविन्द सिंह टांक (भाजपा)
नसीराबाद नगर पालिका शारदा मित्तलवाल (कांग्रेस)
थानागाजी नगर पालिका चौथमल सैनी (कांग्रेस)
प्रतापपुर गांधीनगर पालिका दिलीप कुमार परमार (भाजपा)
रूपवास नगर पालिका बबीता (भाजपा)
महुआ नगर पालिका नर्मदा देवी (कांग्रेस)
खाटूश्यामजी नगर पालिका ममता मुंडोतिया (भाजपा)
मांगरोल नगर पालिका कौशल सुमन (कांग्रेस)
बाड़मेर नगर परिषद दिलीप (कांग्रेस)
बालोतरा नगर परिषद सुमित्रा देवी (भाजपा)
भरतपुर नगर निगम अभिजीत कुमार (कांग्रेस)
मकराना नगर परिषद समरीन (कांग्रेस)
पाली नगर परिषद रेखा भाटी (भाजपा)
सुमेरपुर नगर पालिका उषा कुंवर (भाजपा)
नीमकाथाना नगर पालिका सरिता दीवान (कांग्रेस)
सीकर नगर परिषद जीवन खान (कांग्रेस)
माउंट आबू नगर पालिका जीतू राणा (कांग्रेस)
पिंडवाड़ा नगर पालिका जितेन्द्र कुमार (भाजपा)
शिवगंज नगर पालिका वजींगराम घांची (कांग्रेस)
सिरोही नगर परिषद महेन्द्र कुमार मेवाड़ा (कांग्रेस)

भीनमाल नगर पालिका विमला (कांग्रेस)
जालौर नगर परिषद गोविन्द (भाजपा)
बिसाऊ नगर पालिका मुश्ताक अली (कांग्रेस)
झुंझुनूं नगर परिषद नगमा बानो (कांग्रेस)
पिलानी नगर पालिका हीरालाल नायक (कांग्रेस)
फलौदी नगर पालिका पन्नालाल व्यास (कांग्रेस)
कैथून नगर पालिका आइना महक (कांग्रेस)
सांगोद नगर पालिका कविता सुमन (कांग्रेस)
डीडवाणा नगर पालिका रचना (कांग्रेस)
आमेट नगर पालिका कैलाश मेवाड़ा (कांग्रेस)
नाथद्वारा नगर पालिका मनीष राठी (कांग्रेस)
टोंक नगर परिषद अली अहमद (कांग्रेस)
कानौद नगर पालिका चन्दा देवी मीणा (कांग्रेस)

अब बारी उप महापौर, उप सभापति व उपाध्यक्ष की

राजस्थान निकाय चुनाव 2019 में 27 नवंबर को उप महापौर, उप सभापति और पालिका उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इनके निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण सुबह 11.00 बजे, नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे, नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक और मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+