राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा रद्द, एक दिन पहले 10 लाख रुपए में पेपर लेने आई थीं देवरानी-जेठानी

जयपुर। राजस्थान में 29 दिसम्बर 2019 को आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती परीक्षा 2018 रद्द कर दी गई है। राजधानी जयपुर, कोटा और अजमेर में पेपर आउट की वजह से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर ने परीक्षा निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। परीक्षा की नई तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। इससे 55 हजार अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका है।

Rajasthan Librarian Exam 2018 cancelled after paper leak

बता दें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा 2018 को एक गिरोह ने जय श्री कृष्णा नाम के व्हाट्सप्प ग्रुप पर दो घंटे पहले प्रश्न पत्र आउट कर दिया था। जयपुर कमिश्नरेट की अपराध शाखा की टीम ने विद्यानगर के नया खेड़ा स्थित एक छात्रावास से पेपर आउट करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यहां पर परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्न पत्र लेने पहुंची देवरानी-जेठानी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। प्रश्न पत्र लीक करवाने वाले गिरोह के सरगना समेत दो आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

इनकी हुई थी गिरफ्तारी

इनकी हुई थी गिरफ्तारी

जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने बियानी कॉलेज के पास नयाखेडा में संचालित पीजी हॉस्टल में दबिश देकर यहां से झुंझुनूं के मंडावा निवासी अमित चौधरी, सीकर के लक्ष्मणगढ़ निवासी प्रदीप कुमार, थोई निवासी मनोज कुमार और प्रश्न पत्र लेने आई महिला अभ्यर्थी मौसम चौधरी और ब्रह्मा चौधरी व इनके रिश्तेदार सुरेन्द्र (19) निवासी गांव मंडावरा फागी को पकड़ा था। यहां से टीम को आसंर की, मोबाइल, प्रिंटर व 30 हजार रुपए भी मिले थे। जांच में सामने आया था कि पेपर परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराने के लिए 5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति से लिए गए थे।

परीक्षा देने के बाद दोनों गिरफ्तार

परीक्षा देने के बाद दोनों गिरफ्तार

एडिशनल कमिश्नर (प्रथम) अशोक गुप्ता के अनुसार पीजी हॉस्टल से पकड़ी गई मौसम चौधरी व ब्रह्मा चौधरी रिश्ते में देवरानी जेठानी हैं। पेपर मिलान करने से पहले उन्हें दोषी नहीं मानते हुए दोनों को हरमाड़ा स्थित केन्द्र पर परीक्षा भी दिलाई गई, लेकिन पेपर लीक होना पुख्ता हो जाने पर परीक्षा देने के तुरंत बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पेपर लीक करवाने के आरोपी संदीप नेहरा व शिवभगवान पुलिस पकड़ से दूर हैं।

 बियानी कॉलेज सेंटर पर पेपर का मिलान

बियानी कॉलेज सेंटर पर पेपर का मिलान

विद्याधर नगर के नया ​खेड़ा में पीजी छात्रावास से बरामद पेपर का मिलान करने के लिए एसीपी महावीर सिंह को बियानी कॉलेज स्थित सेंटर पर 11 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले भेजा। सेंटर पर पेपर का मिलान किया गया, जो पीजी छात्रावास पर मिले पेपर जैसा ही था। यहीं पेपर सुबह नौ बजे जय श्री कृष्णा वाट्सएप ग्रुप में भी उपलब्ध करवाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+