जयपुरः राह चलती महिला से गैंगरेप का प्रयास, लोगों ने बचाई जान

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके में जमवारामगढ़ रोड़ पर सीआरपीएफ बटालियन के पास एक राह चलती महिला को जबरन उठाकर गैंगरेप प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर महिला की आबरु बचाई। पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने भाई के साथ राशन की दुकान से सामान लेकर घर लौटे थी।

rajasthan jaipur goons tried to woman for molest

इसी दौरान जब रामगढ़ रोड पर 3-4 लोग महिला को जबरदस्ती उठाकर एक अलमारी फैक्ट्री में गए। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी और महिला के भाई ने शोर मचा कर मदद के लिए पुकारा तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने महिला को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। बदमाशों ने महिला के शरीर को जगह जगह से नोचने का प्रयास किया । लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के साथ पीड़ित और उसके परिजन थाने पर पहुंचे, जहां पर आरोपियों में खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है ।

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी आमेंर बृजेंद्र सिंह भाटी थाना पहुंचे और पीड़िता से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। वही पीड़िता के पक्ष में लोगों ने थाने पर पहुंचकर घटना के खिलाफ आक्रोश जताया और शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की । फ़िलहाल आमेर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+