राजस्थान: एमबीबीएस कोर्स के लिए ट्यूशन फीस माफ करेगी गहलोत सरकार, जानिए किसे होगा फायदा
राजस्थान में गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक में विभिन्न वर्गों के गरीब विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए विशेष सहयोग देने का फैसला किया गया है।

राजस्थान में गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक में विभिन्न वर्गों के गरीब विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए विशेष सहयोग देने का फैसला किया गया है। इसके अनुसार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सोसायटी तथा राजमेस द्वारा संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में एमबीसी और ओबीसी वर्ग के नॉन क्रीमीलेयर अभ्यर्थियों की सरकारी सीटों पर ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। एससी, एसटी, ईडब्लूएस एवं महिला विद्यार्थियों के लिए फीस में यह छूट पहले ही दी जा रही है। पात्र अभ्यर्थियों को फीस में छूट का लाभ सत्र 2022-23 से ही मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications