राजस्थान : गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी, एक और डिप्टी सीएम व ये MLA बने सकते हैं मंत्री

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विस्तार व मंत्रिमंडल विस्तार में एक और डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर नवरात्र में ही मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है।

Rajasthan: Gehlot cabinet will soon be reshuffled, one more deputy CM and BSP MLAs can become ministers

जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा के आसार हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार में बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों में 3 को मंत्री बनाने और दो निर्दलीय विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

राजस्थान विधानसभा उप चुनाव 2019 से पहले कुछ प्रमुख पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा​ भी हो सकती है, लेकिन ऐसा सोनिया गांधी से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद ही संभव है। इस बाबत अशोक गहलोत की अविनाश पांडे से मुलाकात में राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत होने की जानकारी मिली है। वहीं, बसपा से आए विधायकों की औपचारिक कांग्रेस ज्‍वाइनिंग की भी योजना तैयार की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+