राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समधी महाराजा रणजीत सिंह जूदेव का निधन, राजे ने ट्वीट कर जताया शोक
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समधी और सांसद दुष्यंत सिंह के ससुर महाराजा रणजीत सिंह जूदेव का निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समधी और सांसद दुष्यंत सिंह के ससुर महाराजा रणजीत सिंह जूदेव का निधन हो गया है। रणजीत सिंह जूदेव उत्तर प्रदेश के समथल के रहने वाले थे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे समधी महाराज रणजीत सिंह जूदेव जी का निधन हमारे लिए एक पारिवारिक क्षति होने के साथ ही, मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति भी है।'












Click it and Unblock the Notifications