राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज सालासर में दिखाएंगी सियासी ताकत, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी होंगे शामिल

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को सालासर में अपना जन्मदिन मनाएंगी। इस मौके पर राजे की जनसभा में एक लाख लोगों की मौजूदगी का दावा किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी सालासर जाएंगे।

vasundhara raje

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को अपना जन्मदिवस चुरू जिले के सालासर धाम में मनाएंगी। इस दौरान वसुंधरा राजे जन्मदिवस के मौके पर एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस सभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। अधिकृत रूप से तय कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह 8:30 से 11:00 तक पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद 11:30 से 4:00 बजे तक अभिनंदन सभा होगी। शाम 5:00 बजे फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के मौके पर प्रदेश के भाजपा नेता बड़ी तादाद में सालासर पहुंच रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी होंगे शामिल

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के मौके पर सालासर जाएंगे।अरुण सिंह पहले जयपुर में भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सालासर के लिए रवाना होंगे। सालासर पहुंचकर अरुण सिंह वसुंधरा राजे को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देंगे। चर्चा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश में किसी तरह का टकराव नहीं चाहता है। ऐसे में वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के कार्यक्रम को भी राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी कार्यक्रम का रूप देने की कोशिश की है। पार्टी सूत्रों की मानें तो अरुण सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी सालासर जा सकते हैं।

भाजयुमो करेगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। भाजयुमो के तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले विधानसभा की घेराव की योजना बनाई गई थी। लेकिन ऐन वक्त पर विधानसभा स्थगित किए जाने पर भाजयुमो ने अपना कार्यक्रम बदलकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की योजना बनाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से टकराव के मसले पर हिमांशु शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी की नेता है। जयपुर में घेराव का कार्यक्रम कुछ घंटों का है। इसके बाद सालासर पहुंचा जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ता युवा मोर्चा के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और सालासर में वसुंधरा राजे के आयोजन में भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+